{"_id":"662ec33ef2d02e05470660d4","slug":"youth-dies-due-to-electric-shock-while-petting-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-112431-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पेटिंग के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पेटिंग के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज की छत पर चढ़कर रविवार की शाम पेटिंग का कार्य कर रहा युवक हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के करमहरा गांव निवासी अलगू (27) पुत्र गणेश पेंटिंग का कार्य करता था। कुछ दिनों से राजकीय बालिका इंटर कालेज राबर्ट्सगंज में दीवार पुताई व पेटिंग का काम चल रहा है। जहां अलगु भी काम कर रहा था। रविवार की शाम करीब छह बजे गेट के बगल में बने छोटे कमरे की छत पर चढ़कर अलगू पेंटिंग का काम कर रहा था।
इसी दौरान वह 11 हजार हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। युवक का शव धड़ से अलग हो गया था। मौके पर पहुंचकर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। मौके पर चौकी प्रभारी रामसिंहासन शर्मा पहुंचकर शव को कब्जे मे ले लिया। सीओ राहुल पांडेय ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। घरवालों को घटना की जानकारी दे दी गई है।