फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   youth death in road accident

हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 16 Aug 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
youth death in road accident
अनपरा। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग स्थित काशी मोड़ के समीप एक हाइवा की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर रात्रि 24 वर्षीय पदम बहादुर थापा पुत्र कुष्ण बहादुर थापा निवासी लाल टावर अनपरा से अपने घर जा रहा था इसी दौरान कोयला परिवहन में लगे एक हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित नागरिकों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मौक पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम को शांत कराया तथा शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेजवाया। इस दौरान लगभग एक घंटे मार्ग जाम रहा। लोगों का आरोप था कि शासन-प्रशासन की उदासीनता के कारण आये दिन सड़क पर दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं जिससे लोग असमय काल के गाल में समा रहे है। निर्धारित स्पीड के बाद भी कोल परिवहन में लगे वाहन तीव्र गति से भर्राटा भर रहे है। सड़क की हालत वैसे ही खराब है ऐसे में तेज गति से चलने वाले वाहन मौत को दावत दे रहे है। लोगों ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए वाहनों की गति पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed