{"_id":"64abb6ec15c4e16d830d1dd7","slug":"youth-consumed-poison-accusing-police-for-harassment-in-sonbhadra-obra-inspector-line-hazir-2023-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra: पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर युवक ने खाया जहर, ओबरा थाने में तैनात दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra: पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर युवक ने खाया जहर, ओबरा थाने में तैनात दरोगा लाइन हाजिर
Mon, 10 Jul 2023 01:15 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:15 PM IST
सार
सोनभद्र जिले के ओबरा थाने की पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर भलुआ टोला निवासी बादशाह खान उर्फ टीपू ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। मामले में ओबरा थाने में तैनात एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के ओबरा थाने की पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर भलुआ टोला निवासी बादशाह खान उर्फ टीपू ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। पता चलते ही परिजनों ने उसे ओबरा परियोजना चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां हालात गंभीर होने पर देर रात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विषाक्त पदार्थ का सेवन करने वाले बादशाह ने बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर ओबरा थाने के पुलिसकर्मियों ने उसे बहुत प्रताड़ित किया है। थाने में दो दिन बंद कर मारापीटा गया। मां-बहन को गाली दी गई। पैसा देने के बावजूद उसकी गाड़ी को जबरजस्ती ले लिया गया। पुलिस प्रताड़ना से नाराज होकर उसने ने जहरीला पदार्थ खाने की बात कही।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: युवक की सिर कटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी, पुलिस कर रही शव की शिनाख्त
विज्ञापन
देर रात वीडियो वायरल हो जाने के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस के आला अधिकारियों ने जिला अस्पताल जाकर हाल जाना। परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह पुलिस बादशाह को जिला अस्पताल से लेकर सीधे ओबरा थाने पहुंची। जहां कुछ कागजी कार्रवाई के बाद उसे उसे घर जाने दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक ओबरा अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में ओबरा थाने में तैनात उप निरीक्षक राकेश मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जांच की जा रही है।