{"_id":"64ab90984e4060e66104f2b5","slug":"sensation-in-area-after-dead-body-of-young-man-found-jaunpur-police-2023-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur: युवक की सिर कटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी, पुलिस कर रही शव की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur: युवक की सिर कटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी, पुलिस कर रही शव की शिनाख्त
Mon, 10 Jul 2023 10:33 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 10 Jul 2023 10:33 AM IST
सार
जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवकी की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने लोगों से युवक की पहचान में मदद करने की अपील की है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवकी की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक जींस-टीशर्ट पहना है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने लोगों से युवक की पहचान में मदद करने की अपील की है। इसके साथ ही कटे हुए सिर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
भदोही-जौनपुर मार्ग के किनारे स्थित गंधौना गांव में कुछ लोग सुबह के समय शौच के लिए निकले थे। रास्ते में उन्हें तेज दुर्गंध आई। यह सोच कर की कोई जानवर मरा होगा उन्होंने झाड़ी में झांका। जो नजारा दिखा उससे सन्न रह गए। करीब 40 वर्षीय युवक की सिर कटी लाश पर कीड़े लगे थे।
विज्ञापन
जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। आसपास के लोगों को बुलाकर हुलिए के आधार पर शिनाख्त कराने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: पहले यह सामने आए कि सरकार की मंशा क्या है? यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद