फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth came forward in Covid vaccination: CMO

कोविड टीकाकरण में आगे आए युवा वर्ग: सीएमओ

Wed, 19 Jan 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Youth came forward in Covid vaccination: CMO
जिले में कोविड टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में स्कूलों में शिविर लगाएं जा रहे हैं, वहीं युवाओं के बीच कोविड टीके के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न संस्थानों से मदद ली जा रही हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस ठाकुर ने अपील की है कि युवा वर्ग नि:संकोच टीकाकरण के लिए आगे आएं। साथ ही अपने आसपास के लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जनपद में 43.72 प्रतिशत युवाओं को कोविड टीका से प्रतिरक्षित किया जा चुका है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर गिरधारी लाल ने कहा कि जिन ब्लॉक में कोविड टीकाकरण की संख्या अच्छी है, वहां यही तेजी बनाए रखना होगा। जहां कम है वहां और काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि 15-17 आयु वर्ग के युवा कोविड टीके की दूसरी डोज की नियत तारीख पर लगवा लें तभी पूरी सुरक्षा मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान व अन्य विभागों की मदद और सत्र विभाजन जैसे फार्मूले भी इस टीकाकरण को बढ़ाने में सार्थक भूमिका निभा रहे हैं। सभी के प्रयास से जागरूकता की लहर पैदा की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 21,92,695 लोगों को टीकाकरण से प्रतिरक्षित किया गया। वहीं 15-17 आयु वर्ग के लगभग 43.72 प्रतिशत किशोरों ने टीका कवर प्राप्त कर लिया है। 3305 लोगों को प्री-कॉशन डोज भी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed