{"_id":"6a5511a0456022acbe06d63d","slug":"youth-attempts-self-immolation-in-front-of-dm-office-police-apprehend-him-in-sonbhadra-2026-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: पत्नी से मिलने की जिद, डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह की कोशिश; युवक को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पत्नी से मिलने की जिद, डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह की कोशिश; युवक को पुलिस ने दबोचा
Mon, 13 Jul 2026 09:57 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 13 Jul 2026 09:57 PM IST
सार
सोनभद्र जिले में डीएम कार्यालय के सामने एक व्यक्ति ने आत्मदाह की कोशिश की। वह एक महिला सफाईकर्मी को अपनी पत्नी बताते हुए उससे मुलाकात कराने की जिद पर अड़ा रहा।
विज्ञापन
पुलिस ने शख्स को पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले में कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब डीएम कार्यालय के ठीक सामने एक युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल लिया। इससे पहले कि वह माचिस जलाता, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोच लिया। युवक गाजीपुर का रहने वाला है। जिले में तैनात एक महिला सफाई कर्मी को अपनी पत्नी बताते हुए उससे मुलाकात कराने और खुद को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाता रहा। पुलिस काफी मशक्कत से उसे काबू कर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली ले गई, जहां पूछताछ के बाद उसका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक नशे में था। उसके मनोरोगी होने की भी आशंका है।
विज्ञापन
गाजीपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंधऊ निवासी आशीष कुमार यादव सुबह 11 बजे के करीब कलेक्ट्रेट पहुंचा। डीएम को वहां न पाकर उनके कार्यालय के सामने बरामदे में ही बैठ गया। मौजूद लोग कुछ समझते तब तक खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल लिया। तत्काल सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उसका कहना था कि उसकी पत्नी यहां सफाईकर्मी है। शाहगंज क्षेत्र के एक गांव में रहती है। वह तीन दिन से उससे मिलने के लिए परेशान है। इसके लिए वह गाजीपुर से पैदल चलकर यहां तक आया है।
विज्ञापन
तीन दिन से शाहगंज क्षेत्र के ही प्राथमिक विद्यालय के पास जमा रहा, लेकिन पत्नी उससे नहीं मिल रही है। अपनी प्रताड़ता का आरोप लगाते हुए उसने उसे बुलाने की मांग उठाई गई। मौजूद लोगों ने समझाने की कोशिश की लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। काफी मशक्कत के बाद भी जब वह वहां से जाने को तैयार नहीं हुआ तब प्रभारी निरीक्षक राॅबर्ट्सगंज को इसकी सूचना दी गई। पहुंची पुलिस किसी तरह समझा-बुझाकर उसे वहां से लेकर कोतवाली पहुंची, जहां पूछताछ में पता चला कि प्रकरण गाजीपुर में रहने के दौरान कथित प्रेम संबंध से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
वर्ष 2020 में पति की हो गई थी मौत, उसके बाद मिली नौकरी
कलेक्ट्रेट पहुंचकर उधम मचाने वाला युवक और महिला सफाईकर्मी दोनों गाजीपुर जिले के ही रहने वाले अलग-अलग बिरादरी के हैं। सफाईकर्मी का पति सोनभद्र में नौकरी करता था। 2020 में मौत के बाद उसकी जगह उसकी पत्नी को नौकरी मिल गई। उसे तीन बच्चे भी हैं। पति की मौत के बाद आरोपी ने उससे नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की। वहां से वह सोनभद्र चली आई तो उससे फोन पर संपर्क साधने लगा। बार-बार फोन करने पर उसने उससे संबंध तोड़ लिए। युवक ट्रक चलाता है। काफी प्रयास के बाद भी जब उसका उससे संपर्क नहीं हो पाया तो वह कथित पूर्व प्रेमिका को पत्नी बताते हुए सोनभद्र पहुंच गया। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि उसके परिवार वालों को वाकए के बारे में जानकारी दे दी गई है। शांति भंग की आशंका में उसका चालान किया गया है।