फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young road to truth, will elevate

सच्चाई की राह पर चलें युवा, मिलेगी तरक्की

Fri, 22 May 2015 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Fri, 22 May 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
Young road to truth, will elevate
एनटीपीसी रिहंद के आवासीय परिसर स्थित स्वागत द्वार के पास शुक्रवार को सिख समुदाय के पांचवें गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि परियोजना के समूह महाप्रबंधक  के श्रीधर ने गुरु अर्जुन देव के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।  इस दौरान कार्यक्रमों में पहुंचने  वाले लोगों और राहगीरों को ठंडा शर्बत पिलाने के साथ ही प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन


सिख समुदाय के गुरमेज सिंह ने कहा कि सिख धर्म के पांचवें गुरु अर्जुन देव का पूरा जीवन अनुकरणीय रहा। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश और समाज की सेवा में लगा दिया।  कहा कि उनके विचार राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ाने वाले हैं। युवा पीढ़ी को चाहिए कि उनके आदर्शों को आत्मसात कर सच्चाई की राह पर चले। इससे न केवल तरक्की मिलेगी, बल्कि समाज में भाईचारा भी बढ़ेगा।
विज्ञापन



एजीएम जीसी पांडेय, सीआईएसएफ  के उप समादेष्टा एस के मिश्रा, सहायक समादेष्टा वी के माथुर, परियोजना के  उप महाप्रबंधक आर के मल्होत्रा, राजभाषा अधिकारी मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, अनिल सिंह मेहता ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सीआईएसएफ के उप निरीक्षक  अमर सिंह, सहायक उप निरीक्षक सोहन सिंह, राजू, नीरज पुरी, पंकज बजाज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed