फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young Manager Warriors emerged victorious, players showed their strength

Sonebhadra News: यंग मैनेजर वारियर्स बनी विजेता, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sun, 25 Oct 2026 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Young Manager Warriors emerged victorious, players showed their strength
रेणुसागर स्थित आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता - फोटो : सरकारी ट्रामा सेंटर में गंभीर घायलों को आगरा रेफर कराते सीओ सिटी व अन्य पुलिस कर्मी। संवाद
रेणुसागर। हिंडलको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुसागर के संयोजन में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता में यंग मैनेजर वारियर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वाईएमए एकादश को नौ विकेट से पराजित कर जीत हासिल की। प्रतियोगिता का शुभारंभ हिंडालको रेणुसागर के हेड एचआर आशीष पांडेय एवं सेफ्टी हेड अरविंद सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराते हुए किया।
विज्ञापन

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाईएमए एकादश ने निर्धारित 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। टीम की ओर से शेखर ठाकुर ने पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 51 रन की शानदार पारी खेली, जबकि टीम के कप्तान ने पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। यंग मैनेजर वारियर्स की ओर से अनिल प्रजापति और वेदांश ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग मैनेजर वारियर्स की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 8.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में बिमान कुंडू ने सात छक्कों और चार चौकों की मदद से 68 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, अनिल प्रजापति ने दो चौकों और पांच छक्कों की मदद से 47 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। वाईएमए एकादश की ओर से अमन मिश्रा एकमात्र सफल गेंदबाज रहे। इस तरह यंग मैनेजर वारियर्स ने नौ विकेट से जीत दर्ज कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में बिमान कुंडू को बेस्ट बैट्समैन, अमन मिश्रा को बेस्ट गेंदबाज और बृजेश वर्मा को बेस्ट फील्डर चुना गया। मैच में शताक्षी मिश्रा और मिहिर ने स्कोरर की भूमिका निभाई, जबकि मनोज अग्रवाल ने अंपायर की जिम्मेदारी निभाई। मैच का आंखों देखा हाल सदानंद पांडेय, सीमा तूर और सचिन चौबे ने सुनाया। कार्यक्रम के अंत में सदानंद पांडेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में बृजेश वर्मा, अर्जुन और सीमा तूर का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed