फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young man took away the tribal girl by trapping her in a love trap, had already done two marriages

आदिवासी युवती को प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया युवक, पहले से कर रखी थी दो शादियां

Fri, 08 Jul 2022 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
Young man took away the tribal girl by trapping her in a love trap, had already done two marriages
पहले से ही दो निकाह करने वाला युवक दूसरे समुदाय की लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया। लड़की के घरवालों ने जब शिकायत की तो पुलिस हरकत में आई। दो समुदायों का मामला होने के कारण तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोचने और लड़की की बरामदगी के लिए दबाव बनाया शुरू किया। किसी तरह दोनों थाने पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। स्थिति संभालते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया। लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। घटना से उपजे तनाव को देखते हुए पुलिस अलर्ट है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। उससे दो बच्चे हैं। पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उसने दूसरा निकाह किया। उससे अभी कोई संतान नहीं है। इस बीच युवक ने आदिवासी समुदाय की युवती (22) को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। झांसा देकर 29 जून को युवती को घर से भगा लिया। परिवार के लोग पहले युवती की खोजबीन करते रहे। बाद में सच्चाई पता चलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उधर, मामले की भनक लगते ही हिंदुवादी संगठनों के लोग भी सक्रिय हो गए। मामला गंभीर देख पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक और युवती की तलाश तेज की। युवक पास के ही एक प्रधान के संपर्क में था। प्रधान को घेरे में लेते हुए पुलिस ने दबाव बनाया तो युवक अपने साथ युवती को लेकर बृहस्पतिवार की शाम थाने पहुंच गया। यहां पहले से मौजूद हिंदुवादी संगठनों के लोग उसे देखकर उग्र हो गए। तनाव बढ़ता देख पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं उसके पिता की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए युवक को जेल भेज दिया। सीओ आशीष मिश्र ने बताया कि आरोपी युवक आजम खां की पहले ही दो शादी हो चुकी है। उसे अमवार तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। अपहरण, एससी/एसटी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed