{"_id":"6a84a4ec80e4b6ade80243c7","slug":"young-man-strangled-and-then-drowned-to-death-three-arrested-including-ex-girlfriends-lover-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-151619-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पहले युवक का गला दबाया, फिर पानी में डूबाेकर की हत्या, पूर्व प्रेमिका के प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पहले युवक का गला दबाया, फिर पानी में डूबाेकर की हत्या, पूर्व प्रेमिका के प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार
रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में युवक की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी। स्त्रोत:पुलिस।
- फोटो : 1
Link Copied
रामगढ़। रामपुर बरकोनिया थानाक्षेत्र के कसरहिया नदी पुल के नीचे तीन दिन पूर्व मृत मिले भारतदीप दुलारे की हत्या का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया। मामले में उसकी पूर्व प्रेमिका के प्रेमी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पहले युवक का गला दबाया। फिर पानी में डूबोकर उसकी जान ली। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों का न्यायालय के लिए चालान कर दिया। गत रविवार की सुबह सिलथम निवासी भारतदीप दुलारे का शव कसरहिया नदी पुल के नीचे संदिग्ध हाल में मिला था। सिर पर चोट का निशान देखते हुए परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने भी हत्या की तरफ इशारा किया। इसके बाद सोमवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। मंगलवार को घटना में शामिल रामपुर बरकोनिया थानाक्षेत्र के पटना निवासी शुभम कुमार पासवान, उसके दोस्त संदीप कुमार उर्फ छोटू व आत्मानंद उर्फ लप्पू गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक और फोन भी बरामद किया गया। थानाध्यक्ष रामसिंहासन शर्मा के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि युवक का पूर्व में जिस युवती से प्रेम संबंध था, बाद में उसने शुभम से बातचीत शुरू कर दी थी। इस बात को लेकर भारतदीप दुलारे और शुभम के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई थी। आरोपी ने युवक को धमकी भी दी थी। स्वतंत्रता दिवस की रात युवक अपनी पूर्व प्रेमिका से मिलने गया था। इसकी जानकारी उसने शुभम को दी। इसके बाद वह बाइक से दो साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और आरोपी के साथ मारपीट करते हुए गर्दन दबाकर व पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद तीनों बाहर भागने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान करवनिया गांव स्थित हसुआ नदी पुल के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।