फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young man going to charge mobile dies after being electrocuted in an iron box

Sonebhadra News: लोहे के संदूक में उतरा करंट, मोबाइल चार्ज करने जा रहे युवक की मौत

Wed, 17 Apr 2024 02:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Young man going to charge mobile dies after being electrocuted in an iron box
थाना क्षेत्र के नधिरा गांव में मंगलवार को करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मोबाइल फोन चार्ज में लगाने के लिए बिजली बोर्ड छूने पर उसमें प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

नधिरा गांव निवासी जयराम का पुत्र सूरज उर्फ बाबूराम (26) अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए कमरे में गया। कमरे में संदूक पर बिजली का बोर्ड रखा हुआ था। सूरज ने जैसे ही मोबाइल चार्ज में लगाने के लिए संदूक को खींचा तो उसमें प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। बताते हैं कि बिजली के बोर्ड का तार कटकर संदूक में स्पर्श कर रहा था, जिस कारण उसमें करंट उतर गया। सूरज को छटपटाता देख आंगन में मौजूद पत्नी उस ओर दौड़ी। बिजली बंद कर उसे छुड़ाया लेकिन तब तक सूरज की मौत हो चुकी थी। पति की मौत के बाद पत्नी चीखने चिल्लाने लगी। माता-पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सूरज को दो बच्चे हैं। छोटा बेटा चार वर्ष और उससे छोटी एक वर्ष की बेटी है। परिजनों ने घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसआई वीर बहादुर चौधरी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed