फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   young man died in road accident after bike collied with bull in sonbhadra

सोनभद्र में हादसा: सड़क पर अचानक आए सांड से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, भांजे को देखकर लौट रहा था घर

Sat, 24 Aug 2024 09:47 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 24 Aug 2024 09:47 AM IST
सार

सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के सिरसाई गांव में एक युवक की बाइक अचानक सड़क पर आए सांड से टकरा गई। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
young man died in road accident after bike collied with bull in sonbhadra
कोतवाली घोरावल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के सिरसाई गांव में शुक्रवार रात सड़क पर घूम रहे छुट्टा सांड से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण उसे सीएचसी से जिला अस्पताल और फिर वहां से बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


यह है मामला
पड़वानिया गांव निवासी विकास उर्फ बबलू (19) पुत्र कैलाश की बहन का ससुराल घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खिरिहिटा गांव में है। तीन दिन पहले उसकी बहन को पुत्र पैदा हुआ था। बहन और भांजे का हाल-चाल लेने के लिए विकास शुक्रवार सुबह खिरिहिटा गांव गया था। उसके माता, पिता और छोटा भाई भी उसके साथ गए थे। 

विज्ञापन

शुक्रवार रात विकास अकेले ही बाइक से अपने घर पड़वनिया वापस लौट रहा था। इसी दौरान घोरावल-गुरूवल मार्ग पर केवटा ग्राम पंचायत के सिरसाई गांव में बाइक के सामने अचानक एक छुट्टा सांड आ गया और उसे दौड़ाने लगा। सांड से टकराकर बाइक पलटी और विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी होते ही परिजन और रिश्तेदार मौके पर अस्पताल पहुंचे। 

प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी हालत नाजुक देखकर डॉक्टर ने बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक विकास के घर पड़वनिया और बहन के ससुराल में खुशियां मातम में बदल गईं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed