{"_id":"662a3a9b3c74e0fa7d0c190a","slug":"young-man-dead-when-fell-into-the-well-in-sonbhadra-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: नाचते-नाचते लड़खड़ाया युवक कुएं में गिरा, जब तक लोग निकालते तब तक थम गईं थी सांसें; छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: नाचते-नाचते लड़खड़ाया युवक कुएं में गिरा, जब तक लोग निकालते तब तक थम गईं थी सांसें; छाया मातम
Thu, 25 Apr 2024 04:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 25 Apr 2024 04:42 PM IST
सार
Sonbhadra News: कन्या पक्ष के दरवाजे के पास स्थित पुराने गहरे कुएं में संजय लड़खड़ाकर गिर पड़ा। कुएं से आवाज सुनकर लोगों की नजर गई तो तत्काल उसे बाहर निकालने का प्रयास शुरू हुआ। देर रात होने और गहरे कुएं से बाहर निकालने से पहले ही संजय की मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गिधिया के टोला अजनिया में बुधवार की रात कुएं में गिरने से बराती की मौत हो गई। डीजे पर नाचने के दौरान वह लड़खड़ाकर कुएं में गिर गया। जब तक लोग बाहर निकालते उसकी जान जा चुकी थी। बराती की मौत के बाद शादी का माहौल बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गिधिया गांव के टोला अजनिया में बुधवार की रात नंदलाल गोंड के यहां म्योरपुर थाना क्षेत्र के बलियरी गांव से बरात आई थी। बराती डीजे पर नाचते हुए कन्या पक्ष के दरवाजे की ओर जा रहे थे। बरात में शामिल संजय (18) भी डीजे पर नाच रहा था।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर कोन पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि कुएं में गिरने से बराती की मौत हुई है। घटना की सूचना परिवार को दी गई है।