{"_id":"6653743de92d8ffb34019d61","slug":"young-man-commits-suicide-by-hanging-himself-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-113529-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: फंदे से लटकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: फंदे से लटकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बासीन गांव में तेंदू पत्ते की तोड़ाई करने आए बभनी क्षेत्र के मजदूर कमलेश खरवार (20) पुत्र सूबेदार खरवार महुआ के पेड़ में गमछे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने बताया कि क्षेत्र के जंगलों में तेंदू (बीड़ी) पत्ते की तोड़ाई करने के लिए आए मजदूरों में से पानकुंवर पत्नी जगदेव निवासी ग्राम धनखोर म्योरपुर ने बताया कि बीते एक सप्ताह से ग्राम वासीन में बैजनाथ के घर के सामने महुआ के पेड़ के नीचे झोपड़ी में वह परिवार सहित रह कर वह बीड़ी के पत्ते की तोड़ाई कर रही है। उनकी वधू सविता का भाई कमलेश खरवार निवासी दवनाटोला थाना बभनी भी इन लोगों के साथ पत्ते की तोड़ाई करने आया था।
रविवार की भोर में जब सभी लोग पास के जंगल में पत्ता तोड़ने के लिए चले गए तो कमलेश खरवार ने झोपड़ी के पास ही महुए के पेड़ की डाल में गमछे के सहारे फंदे पर लटक गया। घटना की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।