{"_id":"623eac9dbc99400ea64ef607","slug":"young-man-commited-suicide-by-hanging-himself-last-night-in-sonebhadra-after-his-marriage-date-fixed-in-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: दिन में तय हुई शादी की तारीख, रात में युवक ने फांसी लगाकर दी जान , परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: दिन में तय हुई शादी की तारीख, रात में युवक ने फांसी लगाकर दी जान , परिजनों में कोहराम
Sat, 26 Mar 2022 11:36 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:36 AM IST
सार
सोनभद्र के नधिरा गांव निवासी रामजी (22) ने बीती रात संदिग्ध हाल में फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार दिन में उसकी शादी की तारीख तय हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
सोनभद्र के नधिरा गांव में शुक्रवार की रात युवक ने संदिग्ध हाल में फांसी लगाकर जान दे दी। घर से थोड़ी दूर पर उसका शव पेड़ से लटकता मिला। शुक्रवार को ही उसकी शादी की तारीख तय हुई थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव निवासी हुकुमचंद का पुत्र रामजी (22) शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। सुबह जब परिवार के लोग टहलने के लिए बाहर गए तो घर से 100 मीटर दूरी पर पलास के पेड़ में गमछा के सहारे रामजी का शव फंदे पर लटकता मिला। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
11 मई को होनी थी शादी
बेटे की मौत की खबर लगते ही मां मानकुंवर बिलख पड़ी। पिता हुकुमचंद ने बताया कि शुक्रवार को शादी की तिथि निश्चित कर आया। बेटे की शादी 11 मई को अमवार में होनी थी। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।