फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Yogi model fails in front of Kejriwal: MLA Mukesh

केजरीवाल मॉडल के सामने योगी मॉडल फेल: मुकेश अहलावत

Thu, 07 Jan 2021 07:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Yogi model fails in front of Kejriwal: MLA Mukesh
चोपन। पूरे उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम है। महिलाओं को घर से बाहर निकलने में डर लगता है। यूपी की बिगड़ी कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाकर आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती से पंचायत चुनाव लड़ेगी। ये बातें बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के दिल्ली सुल्तानपुर माजरा के विधायक मुकेश अहलावत ने कहीं। उन्होंने ओबरा विधानसभा के चोपन में संगठन की समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूपी में स्कूलों की हालत दयनीय है। न चहारदीवारी है, न शौचालय है, न पानी की व्यवस्था है और न ही पढ़ाई होती है। दूसरी ओर यूपी के शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी दिल्ली मॉडल से बेहतर स्कूल का दावा करते हैं पर खुद स्कूल दिखाने से डरते हैं। कहा कि गाजियाबाद के मुरादनगर श्मशान घाट हादसा यूपी सरकार के सुशासन की पोल खोलता है। इसमें 25 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। केजरीवाल मॉडल के सामने योगी मॉडल फेल है। बैठक में जिलाध्यक्ष नीरज पांडेय, जय शंकर पांडेय, रिजवान खां, देवेंद्र पांडेय, सुजीत कुमार राय, अभय शर्मा, विजय गुप्ता, हरि प्रसाद खरवार, शुभम द्विवेदी, अमलेश सोनकर, विवेक यादव, संतोष यादव, कल्पना मुखर्जी, अनूप वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed