सोनभद्र। पतंजलि परिवार के तत्वावधान में मारवाड़ी धर्मशाला राबट्सगंज में मंगलवार को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर लोगों में औषधीय पौधों का वितरण किया गया। किसान सेवा समिति के जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय के नेतृत्व में श्योग साधकों को गिलोय, तुलसी ,एलोवेरा, नीम ,पारिजात जैसे औषधि पौधों का वितरण किया गया। राबर्ट्सगंज के अलावा ओबरा, चोपन, रेणुकूट, रेनू सागर, वैनी , घोरावल समेत कई जगहों पर बाल कृष्ण का जन्म दिवस मनाया गया तथा औषधि पौधों के साथ-साथ फलदार वृक्ष भी लगाए गए तथा बांटे भी गए। इस मौके पर पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान के जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, भारत स्वाभिमान के नगर संरक्षक सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी ,पतंजलि योग समिति के नगर प्रभारी धनंजय कुमार मिश्रा, युवा भारत के नगर प्रभारी सुबोध कुमार मिश्रा, पतंजलि योग समिति के नगर महामंत्री अजय कुमार पांडेय, भारत स्वाभिमान के नगर महामंत्री लक्ष्मी नारायण पांडेय ,किसान सेवा समिति के नगर संरक्षक अमरेश चंद्र त्रिपाठी, योग साधकों मे शेषमणि तिवारी, रमेश राम पाठक, विनोद कुमार मिश्र चंद्र बहादुर सिंह , रूप नारायण सिंह, तेज नारायण मिश्रा आदि उपस्थित रहे।