फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Yes, I killed my husband, now I will give my life

Sonebhadra News: हां मैंने पति को मारा अब खुद दे दूंगी जान

Fri, 03 Mar 2023 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Yes, I killed my husband, now I will give my life
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के परसाटोला गांव में बुधवार की रात पति की हत्या करने वाली महिला ने शुक्रवार को खुदकुशी करने की कोशिश की। घर से करीब तीन सौ मीटर दूर नाले के किनारे पेड़ पर करीब 50 फीट ऊपर चढ़ गई। गले में रस्सी बांधकर लटकने का प्रयास किया। आरोपी महिला ने कहा कि मैंने ही पति को मारा है, अब खुद भी जान दे दूंगी। संयोग रहा कि ग्रामीणों की उस पर नजर पड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह महिला को खुदकुशी करने से बचाया और पेड़ पर चढ़कर नीचे उतारा।
विज्ञापन

शक्रवार की अलसुबह कुछ लोग नाले के तरफ गए तो महिला पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या करने की बात कहने लगी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। महिला को पेड़ से नीचे उतरने के लिए कहने लगे, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बभनी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह, एसएसआई आरएस शर्मा, हेड कांस्टेबल भरत यादव, भईया लाल, महिला कांस्टेबल रंजना ने महिला सोनामती से नीचे उतरने की अपील की। बच्चों के भविष्य का हवाला दिया, मगर वह राजी नहीं हुई। उसका कहना था कि उसे अब बच्चों या अन्य किसी से कोई मतलब नहीं है। फांसी लगाकर जान दे दूंगी। पेड़ की ऊंचाई बहुत होने की वजह से लोग ऊपर चढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। पुलिस कर्मियों ने किसी प्रकार से महिला को बहला फुसला कर उसे 20 फीट तक नीचे बुलाया। कुछ देर बाद वह फिर वह ऊपर चढ़ने लगी। इतने में दीवान भरत यादव, भईया लाल और गांव के पूरन ने पेड़ पर चढ़कर महिला को पकड़ लिया। उसके गले से रस्सी को निकाल कर नीचे उतारा। दोनों पुलिस कर्मियों ने महिला को खुदकुशी करने से बचा लिया। महिला ने कहा कि गांव के कुछ लोग मेरे पति जय प्रकाश को शराब पिला कर मुझे प्रताड़ित करवाते थे। जिससे आजिज होकर मैंने पति की हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि महिला की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर लिया गया है। आरोपी महिला के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। हत्या से पहले कांपे थे हाथ, पर खुद की यातनाओं को याद कर चला दी कुल्हाड़ी
विज्ञापन

बभनी। पेड़ से उतारे जाने के बाद सोनामति को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले गई। जहां आरोपी महिला ने बताया कि वह पति को मारना नहीं चाहती थी। कुल्हाड़ी से प्रहार करने के पहले वह घंटे भर तक यह मंथन करती रही कि मारू या नहीं। अपने पति को जान से मारने से पहले वह हिचकिचाई और हाथ भी कांपे, लेकिन जब रोज-रोज शराब के नशे में होने वाली मारपीट और खुद की यातनाओं को याद किया तो वह क्रोध से भर गई। फिर उसने पति के ऊपर कुल्हाड़ी चला दी। महिला ने पुलिस को बताया कि पति जयप्रकाश आए दिन नशे में धुत होकर मारता पीटता था। गांव के कुछ लोग पति को शराब पिलाते थे। कहा कि रोज घुट-घुटकर मरने से अच्छा है उसे ही मारकर मुक्ति पा लूं। घटना के वक्त दोनों बच्चे सो रहे थे। हत्या के बाद पड़ोस के एक व्यक्ति को फोन कर घटना की जानकारी देने के बाद मैं चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed