{"_id":"662ec42e13e012f8c10a79d4","slug":"yellow-alert-issued-in-the-district-mercury-reached-408-degrees-celsius-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-112417-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जिले में यलो अलर्ट जारी, पारा पहुंचा 40.8 डिग्री सेल्सियस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जिले में यलो अलर्ट जारी, पारा पहुंचा 40.8 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
सोनांचल में बीते एक सप्ताह से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग की तरफ से सोनभद्र जनपद के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
आगामी चार से पांच दिन में तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज होने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में लोगों से धूप में न निकलने की सलाह दी जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक रविवार को चुर्क क्षेत्र का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूतनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। रविवार को तीखी धूप शरीर झुलसाती रही तो गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल दिखे। करीब एक सप्ताह से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। जिसका सीधा असर लोगों के दिनचर्या पर दिख रहा है।
विज्ञापन
दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। मौसम विभाग की तरफ से भी सोनभद्र समेत पूर्वांचल के अन्य जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के विशेषज्ञ लोगों से धूप में न निकलने की सलाह दे रहे हैं। बहुत जरूरी हो तो पूरा कपड़ा पहनने तथा सिर को ढककर निकलने की बात कहीं जा रही है। इसके साथ ही पेय पदार्थो का सेवन करते रहने पर जोर दिया जा रहा है।
-- -- -
खानपान पर दें विशेष ध्यान
सोनभद्र। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसएस पांडेय ने लोगों को बढ़ती गर्मी में खानपान पर विशेष ध्यान देने की अपील की है। बताया कि ज्यादातर मरीज उल्टी-दस्त, बुखार, सिर व पेट दर्द से ग्रसित आ रहे हैं। इन्हें दवा के साथ ही खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
बताया कि इस मौसम में दोपहर के वक्त बाहर निकलने से बचना चाहिए। सिर पर टोपी, गमछा का इस्तेमाल करें। पेट को खाली न रहने दें, खूब पानी पीएं। इसके अलावा मौसमी फलों का सेवन भी फायदेमंद रहेगा। आगे तापमान में वृद्धि की संभावना है। गर्म हवा की रफ्तार भी बढ़ेगी। ऐसे में सतर्कता बरतना जरूरी है।