फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wrestling is not just a sport, it is also becoming a source of employment: Sanjay Singh

सिर्फ खेल नहीं, रोजगार का भी जरिया बन रहा है कुश्ती: संजय सिंह

Thu, 03 Apr 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Wrestling is not just a sport, it is also becoming a source of employment: Sanjay Singh
सोनभद्र। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू का बृहस्पतिवार को जिले में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। हिंदुआरी तिराहे पर फूल-मालाओं से लादकर समर्थकों ने नारेबाजी की। भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आकाश जायसवाल के रॉबर्ट्सगंज स्थित प्रतिष्ठान पर भी स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए नए पहलवानों को तराशने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि सोनभद्र में पर्यटन क्षेत्र के विकास के साथ कुश्ती खेल को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन के साथ मिलकर रूपरेखा बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में होनहार पहलवानों की बड़ी संख्या है। बस उन्हें सही मार्गदर्शन की जरूरत है। कुश्ती सिर्फ मनाेरंजन का खेल नहीं, बल्कि रोजगार का भी जरिया बन रहा है। संजय सिंह बबलू ने कहा कि एशिया चैंपियनशिप में भारत को दस पदक मिले हैं। यह पहलवानों की प्रतिभा का ही असर है। लगातार पांच ओलंपिक खेल में कुश्ती ही मेडल दे रहा है। उन्होंने कुश्ती महासंघ में विवादों की अटकलों को खारिज किया। कहा कि संघ अब विवादों से पूरी तरह दूर हो चुका है। कुश्ती महासंघ में पदाधिकारी बनने के लिए 70 साल या टर्म में तीन बार का नियम है। उन्होंने कहा कि मन और तन स्वस्थ रहेगा तभी युवा नशे की तरफ नहीं जाएगा। कुश्ती में गद्दे का प्रयोग होने से लड़कियां आगे बढ़ रही हैं। वाराणसी में सात बच्चियां नेशनल स्तर कुश्ती लड़ रही हैं। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, जटाशंकर सिंह, सतीश राय, बच्चन पांडेय, मनीष अग्रहरी, अभिषेक राय, मुकेश सोनी, प्रकाश श्रीवास्तव, योगेश सिंह, प्रशांत चौबे, रवि तिवारी, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
देश हित में है वक्फ बिल
संजय सिंह ने कहा कि वक्फ बोर्ड संशोधन बिल देश हित में है। इसकी जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही थी। विपक्ष इस पर भ्रम फैला रहा है, लेकिन देश की जनता इसकी सच्चाई समझ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed