{"_id":"68dd7d3fc6d3bc473d02cac2","slug":"worshiped-mother-siddhidatri-and-worshipped-girls-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-135285-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: माता सिद्धिदात्री की उपासना और कन्याओं का पूजन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: माता सिद्धिदात्री की उपासना और कन्याओं का पूजन किया
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज मेन रोड पर दुर्गा पूजा पांडाल में दर्शन पूजन के लिए सड़क पर उमड़ा जन सैलाब। संवाद
सोनभद्र। शारदीय नवरात्र के नौवे दिन बुधवार को मां सिद्धिदात्री की आराधना की गई। घरों में दुर्गा सप्तसती के पाठ का समापन कर लोगों ने हवन किया। वहीं, कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन ग्रहण कराया। मंदिरों और पूजा पंडालों में हवन-पूजन किया गया। जगह-जगह आयोजित भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
रॉबर्ट्सगंज के प्राचीन शीतला मंदिर, कड़े माता शीतला मंदिर, सातो मइया शीतला मंदिर के साथ साईं चौक स्थित दुर्गा मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। दंडईत बाबा मंदिर परिसर स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। शक्तिनगर स्थित ज्वाला देवी मंदिर, चोपनी के कुड़ारी स्थित कुंडवासिनी देवी मंदिर और अमिला धाम में भक्तों ने दर्शन पूजन किया।
रॉबर्ट्सगंज के मेन मार्केट स्थित आदि शक्ति दुर्गा मंदिर ट्रस्ट के पंडाल में मंगलवार की रात भव्य आरती हुई। वहीं, बुधवार को हवन के बाद आयोजित भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन विजय कुमार जैन ने कन्याओं का पूजन किया। न्यू कॉलाेनी स्थित जय मां अंबे महोत्सव के पंडाल में रात में डांडिया प्रतियोगिता हुई। इसके बाद विजेताओं को सम्मानित किया गया। जय मां शेरावाली महोत्सव गुरुद्वारा, नवदुर्गा पूजा समिति मेन चौक, नवयुवक दुर्गा पूजा समिति नियर कापरेटिव, सब्जी मंडी नवरात्रि महोत्सव पूजा समिति, चंडी तिराहा स्थित जय मां दुर्गा पूजा समिति, उत्तर मोहाल स्थित जय मां काली नवरात्रि महोत्सव समिति, बस स्टैंड के समीप स्थित जय मां दुर्गा समिति, जय मां अंबे महोत्सव न्यू मार्केट, रॉबर्ट्सगंज के सिविल लाइन रोड पर जय मां काली पूजनोत्सव समिति सहित अन्य स्थानों पर दुर्गा पूजा समितियों की तरफ से सजाए गए पूजा पंडालों में बड़ी संख्या में भक्तों ने मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप का दर्शन पूजन किया। शाम से दर्शन पूजन का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
-- -
वैष्णो देवी मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ
डाला। मां वैष्णो देवी शक्तिपीठ धाम में बुधवार को भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। गुफा में पिंडी स्वरूप में विराजमान त्रिदेवियों के दर्शन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। वहीं, मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।