{"_id":"6251d008fc70b638856170da","slug":"worshiped-mahagauri-form-of-matarani-on-ashtami-sonbhadra-news-vns6475061176","type":"story","status":"publish","title_hn":"अष्टमी पर मातारानी के महागौरी स्वरूप की हुई आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अष्टमी पर मातारानी के महागौरी स्वरूप की हुई आराधना
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज स्थित शीतला माता मंदिर में पुजन अर्चन करते लोग।
- फोटो : SONBHADRA
फोटो-
नमो नमो दुर्गे सुख करनी, नमो नमो अंबे दुख हरनी...
अष्टमी पर मातारानी के महागौरी स्वरूप की हुई आराधना
देवी मंदिरों में दर्शन पूजन को लगी भक्तों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। शक्ति आराधना का महापर्व वासंतिक नवरात्र के आठवें दिन भक्तों ने देवी मां के महागौरी स्वरूप का दर्शन-पूजन किया। अष्टमी तिथि को कई जगह भक्तों ने देवी रूप में कन्याओं की पूजा की और भोजन कराकर यथाशक्ति दक्षिणा भेंट किया गया। मातारानी के दर्शन-पूजन को मंदिरों में भक्तों की कतार लगी रही। वैष्णो देवी धाम डाला में दर्शन-पूजन करने पहुंचे भक्तों में हलवा पुड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।
राबर्ट्सगंज के नगर स्थित दंडईत बाबा मंदिर परिसर स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर, मेन मार्केट स्थित आदिशक्ति दुर्गा मंदिर मंदिर, सांई चौक स्थित दुर्गा मंदिर में भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। नगर की प्राचीन शीतला मंदिर पर भोर से ही दर्शन पूजन को भक्तों की लाइन लगी रही। कतारबद्ध होकर महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने देवी मां का पूजन किया। मंदिर परिसर स्थित नीम के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर परिवार में मंगल की कामना की। अंबेडकर नगर स्थित कड़े माता शीतला धाम और पूरब मोहाल स्थित सातो शीतला मंदिर में भी दूर दराज से भक्तगण दर्शन पूजन करने पहुंचे। देवी मंदिर में महिलाओं की तरफ से भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भक्तगण पहुंच रहे हैं। डाला स्थित वैष्णो देवी मंदिर, अमराभगवती धाम, अमिला धाम, कंड़ाकोट सहित अन्य देवी मंदिरों में दर्शन पूजन को भक्तों की भीड़ लगी रही।
-----
शीतला मंदिर में भंडारा आज
सोनभद्र। चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि को रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित मां शीतला देवी धाम पर 10 अप्रैल को सुबह 10 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष संतोष केसरी ने भंडारे में लोगों से पहुंचने की अपील की।