{"_id":"6239d6716a9949782f35ac09","slug":"world-water-day-importance-of-water-explained-through-painting-and-essay-sonbhadra-news-vns6442932163","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व जल दिवस : पेंटिंग और निबंध से समझाया जल का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व जल दिवस : पेंटिंग और निबंध से समझाया जल का महत्व
विज्ञापन
करमा ब्लॉक क्षेत्र में स्थित एक विद्यालय में विश्व जल दिवस पर प्रतियोगिता के प्रतिभागी।
- फोटो : SONBHADRA
विश्व जल दिवस पर मंगलवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। चतरा ब्लॉक के करमांव में जन जागरुकता रैली निकाली गई। वहीं घोरावल और करमा क्षेत्र में प्रतियोगिता के माध्यम से जल संरक्षण पर जोर दिया गया। इसके साथ ही मानव जीवन में जल की उपयोगिता और उसके महत्व के बारे में बताया गया।
कंपोजिट विद्यालय करमांव चतरा में एडीसी (पिरामल एवं नीति आयोग) की तरफ से बच्चों और शिक्षकों ने जागरुकता रैली निकाली। अध्यक्षता बीईओ चतरा अरविंद कुमार सिंह ने की। विद्यालय के बच्चों को रंगोली, मेंहदी, पोस्टर प्रतियोगिता के साथ जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई। इस मौके पर सुखेंदू, नीतीश झा, एआरपी इंद्रदेव पांडेय, विमल कुमार मिश्र, रामचरण देव, धर्मेंद्र प्रसाद, रूपेश सिंह, प्रमिला सिंह, अनीता, श्याम सुंदर भारती, धर्मेंद्र कुमार, श्याम बहादुर आदि उपस्थित रहे।
घोरावल के ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल सिरसाई में 72 छात्रों ने पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। प्रबंध निदेशक अनुराग पांडेय ने बताया कि जल ही जीवन है। बिना जल के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए सौम्या सिंह, प्रियांशी सिंह, आयुषी सिंह और कीर्ति गुप्ता तथा निबंध लेखन में दीक्षा दुबे, संदीप सिंह, अभिषेक कुमार को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मूलचंद त्रिपाठी, अमरेश चंद्र, अजय दूबे, हृषिकेश यादव, अंबुज वर्मा, राजेश चौबे, राजेश कुमार, चंदो पांडेय, सीमा पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
करमा : भगौती खैराही स्थित रुद्रा माडर्न सेकेंड्री स्कूल में प्रधानाचार्य आलोक पांडेय ने बताया कि पृथ्वी पर 70 प्रतिशत जल ही है। जिसमें केवल तीन प्रतिशत ही जल पीने योग्य है। इसलिए पानी को बर्बाद होने से बचाएं। वहीं अनपरा के कंपोजिट विद्यालय डिबुलगंज में पेंटिंग व चित्रकला प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य विक्रमा राम ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा पांच से आठ तक के 50 बच्चों ने भाग लिया। सर्वोत्तम चित्र बनाने वाले दस बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आयोजन में अध्यापक जेपी विश्वकर्मा, सुनील जायसवाल, अध्यापिका क्षमा त्रिपाठी, आशा कुमारी, अर्चना, माधुरी आदि ने अहम भूमिका निभाई।

घोरावल स्थित एक विद्यालय में विश्व जल दिवस पर प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राएं।- फोटो : SONBHADRA