फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Workers were afraid to go into the deep mine and were forced to work.

Sonebhadra News: गहरी खदान में जाने से डर रहे थे मजदूर, जबरन करा रहे थे काम

Fri, 21 Nov 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Workers were afraid to go into the deep mine and were forced to work.
डाला बिल्ली मारकुंडी स्थिति कृष्ण माइंस खदान।स्रो जागरूक पाठक
सोनभद्र। खदान हादसे की जांच कर रही एसआईटी ने अहम खुलासा किया। जिस खदान में हादसा हुआ, उसकी संरचना बेहद कमजोर थी। उसे देखकर मजदूर खदान में जाने से डर रहे थे। इसके बाद भी उन्हें जबरन असुरक्षित ढंग से काम करने के लिए विवश किया गया। नतीजा विशाल चट्टान धंसने से सात मजदूरों की जान चली गई। जान बूझकर मजदूरों की जिंदगी को खतरे में डालने वालों पर पुलिस शिकंजा कसने में जुट गई है।
विज्ञापन

बिल्ली मारकुंडी स्थित श्री कृष्णा माइनिंग की खदान का पट्टा मई 2016 में हुआ था, जो दस साल के लिए मई 2026 तक वैध है। पिछले नौ साल में नियम विरुद्ध मनमाने तरीके से खदान में खनन किया गया। इससे खदान 250 फीट से ज्यादा गहरी हो गई है। खान सुरक्षा निदेशालय की ओर से पहले कराई गई जांच में इसका खुलासा हुआ था। इसके बाद डीजीएमएस ने खान नियमावली की धारा 22-सी के तहत इस खदान में खनन पर रोक लगा दी थी। यहां सिर्फ सुधारात्मक कार्य की अनुमति थी। इसके बावजूद खदान मालिक दबंगई के बल पर इसमें मनमाने तरीके से खनन कराते रहे। 15 नवंबर को सीएम के आगमन पर जब पूरे क्षेत्र में खनन बंद कराया गया था, तब भी इस खदान में काम नहीं रोका गया।
विज्ञापन

मजदूरों को धमकाकर गहरी खदान में ले जाया गया। खतरे को देखते हुए कई मजदूरों ने काम करने से साफ मना कर दिया था। बताते हैं कि मजदूरों को सात-आठ फीट गहराई तक डि्रलिंग के लिए कहा गया था। खदान की संरचना बेहद कमजोर थी। जो चट्टान धंसी, वह पहले ही एक तरफ से झूल रही थी। ऐसे में गहरी डि्रलिंग होते ही वह गिर गई और मजदूर उसके नीचे दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में किसी तरह जिंदा बचे मजदूर लालता व अन्य ने पुलिस को बताया कि वह खदान की खतरनाक स्थिति को देखते हुए वहां काम करना नहीं चाहते थे, मगर मेट व पेटीदाराें ने जबरन उन्हें नीचे भेजा। एसआईटी की जांच में सामने आया कि डि्रलिंग के वक्त मजदूरों को सुरक्षा उपकरण भी नहीं दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed