फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Worker dies after being hit by tipper

टीपर की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

Mon, 07 Feb 2022 09:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 09:29 PM IST
विज्ञापन
Worker dies after being hit by tipper
पुलिस चौकी डाला क्षेत्र के कोठा टोला क्रशर मार्ग पर सोमवार की शाम टिपर की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, डाला शहीद स्थल के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

चौकी डाला क्षेत्र के खनन क्षेत्र के कोठा टोला मार्ग पर पत्थर लादकर जा रहे टिपर को कुछ लोगों ने रोक लिया। आरोप है कि वह लोग जबरन टिपर से पत्थर उतारने लगे। पत्थर उतारने के दौरान युवक अनियंत्रित होकर खनन मार्ग पर नीचे गिर गया। उसी वक्त चालक ने टिपर को बढ़ा दिया। टिपर की चपेट में आने से श्रमिक संतोष कुमार भूईयां (21) निवासी गौराही थाना चोपन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ओबरा के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी मनोज सिंह ठाकुर ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, डाला शहीद स्थल के समीप ओवरटेक करने के दौरान बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार जुल्फेकार (35) और छोटेलाल उर्फ छोटू (28) निवासी चुड़ी गली डाला घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed