फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Work will start as head post office from tomorrow

Sonebhadra News: कल से प्रधान डाकघर के रूप में शुरू हो जाएगा कामकाज

Sat, 07 Jan 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Work will start as head post office from tomorrow
राबर्ट्सगंज नगर स्थित डाकघर कल यानी सोमवार से प्रधान डाकघर के रूप में संचालित हो जाएगा। इसके साथ ही प्रधान डाकघर की सेवाएं भी जनता को मिलनी शुरू हो जाएगी। डाक सेवाओं के लिए जनता को अब मिर्जापुर नहीं जाना पड़ेगा। शनिवार को दौरे पर आए प्रयागराज परिक्षेत्र के डाक सेवाओं के निदेशक गौरव श्रीवास्तव ने डाकघर का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। प्रधान डाकघर परिसर में बेहतर साफ-सफाई कराए जाने तथा जनता को डाक घर की सेवाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बता दें कि तीन माह पूर्व ही राबर्ट्सगंज स्थित मुख्य डाकघर को प्रधान डाकघर का दर्जा प्राप्त हुआ है। तब से प्रधान डाकघर सिर्फ कागज पर था, लेकिन सोमवार से प्रधान डाकघर की ऑनलाइन सेवाएं भी शुरू हो जाएंगी। चेन्नई से चल रहा ऑनलाइन का काम पूरा हो गया है। डाक विभाग के अधिकारियों की मानें तो 11 जनवरी को प्रधान डाकघर का लोकार्पण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मिर्जापुर प्रधान डाकघर अधीक्षक सुरेश चंद्र, पोस्टमास्टर रमेश तिवारी, डाक निरीक्षक मनीष कुमार सिंह, पंकज श्रीवास्तव सहायक अधीक्षक डाकघर पश्चिम उप मंडल मिर्जापुर, दीपक कुमार डाक निरीक्षक चुनार उप मंडल, पप्पू यादव डाक निरीक्षक दुद्धी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed