फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Work stopped for pending payments

Sonebhadra News: बकाया भुगतान के लिए ठप किया काम

Thu, 03 Jul 2025 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Work stopped for pending payments
ओबरा। ओबरा सी तापीय परियोजना में बकाया मजदूरी भुगतान को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। बृहस्पतिवार को भी दुसान पावर के अधीन काम करने वाली चार संविदा कंपनियों के मजदूरों ने पिछले तीन महीने के भुगतान के लिए कार्य बहिष्कार किया। मजदूर ओबरा थाने जा पहुंचे। इसके बाद तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार में परियोजना में इलेक्ट्रिक कार्य कर रहीं स्टार इलेक्ट्रिकल, बीटी, सम एनर्जी, एसके कंपनी के लगभग 200 मजदूर शामिल रहे। उनका कहना है कि तीन माह से भुगतान नहीं होने के कारण मजदूर आर्थिक संकट में हैं। जुलाई में बच्चों की फीस नहीं जमा होने की स्थिति में उनकी पढ़ाई भी बाधित हो रही है। उधर, संविदा कंपनियों से हर माह भुगतान का सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। ऐसी स्थिति में मजदूरों को अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है। संविदा कंपनियों का कहना है कि दुसान पावर अपने अधीनस्थ कंपनियों के भुगतान में देरी कर रही है। इससे मजदूरों का भुगतान समय पर नहीं हो पा रहा है और ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस संबंध में दुसान पावर के एचआर हेड दिलीप ठाकुर ने बताया कि उत्पादन निगम से दुसान पावर को भुगतान समय से नहीं होने के कारण अधीनस्थ कंपनियों के भुगतान में देरी हो रही है। उत्पादन निगम से भुगतान मिलते ही सभी मजदूरों का भी भुगतान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed