फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Work of 50 MW solar power plant affected

Sonebhadra News: 50 मेगावाट के सौर ऊर्जा पॉवर प्लांट का कार्य प्रभावित

Fri, 01 Aug 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Work of 50 MW solar power plant affected
सोनभद्र। देश की ऊर्जा राजधानी सोनभद्र में सौर ऊर्जा से बिजली बनाने की रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही है। घोरावल तहसील क्षेत्र के झकाही में निर्माणाधीन 50 मेगावाट के सोलर पाॅवर प्लांट की स्थापना की रफ्तार में कमी आ गई है। निजी संस्था एम पावर प्लस की ओर से लगाए जा रहे सोलर पावर प्लांट में बनने वाली बिजली ग्रिड के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पहुंचनी है।
विज्ञापन

पर्यावरण की बढ़ती चुनौतियों के बीच सरकार क्लीन और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दे रही है। सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली पैदा करने पर विशेष जोर है। इसी के तहत निजी संस्था एम पावर प्लस ने सोनभद्र के झकाही में सोलर पॉवर प्लांट की स्थापना का करार किया है।
विज्ञापन

इसके तहत संस्था करीब 250 करोड़ निवेश कर 170 एकड़ क्षेत्रफल में 50 मेगावाट का सोलर पॉवर प्लांट स्थापित कर रही है। इसे जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। सोलर पैनल लगाने और उससे बिजली बनाने की प्रक्रिया काफी हद तक पूरी भी हो चुकी है। अब इसे ग्रिड से जोड़ने का कार्य शेष रह गया है। इस पाॅवर प्लांट में बनने वाली बिजली को पसहीं के पास पारेषण लाइन के माध्यम से ग्रिड से जोड़ा जाना है। पारेषण निगम के अधिकारी इसे अंतिम रूप देने में जुटे हुए थे। हालांकि बरसात से प्लांट की स्थापना का काम काफी पीछे हो गया है। बेलन नदी के निकट प्लांट होने के कारण नदी का प्लांट तक काफी चढ़ गया है। इससे कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है। कई मशीनें पानी और कीचड़ में फंस गई हैं। ऐसे में इस प्लांट से उत्पादन शुरू होने में अभी कई महीने लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed