{"_id":"689260197c7b291f4700db96","slug":"work-at-the-post-office-has-been-stalled-for-five-days-50-thousand-account-holders-are-troubled-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-132259-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: डाकघर में पांच दिन से काम ठप, 50 हजार खाताधारक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: डाकघर में पांच दिन से काम ठप, 50 हजार खाताधारक परेशान
विज्ञापन
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज मुख्य डाकघर के सर्वर में खराबी के कारण पांच दिनों से काम ठप है। न तो रजिस्ट्री हो रही है और बैंकिंग के काम हो रहे। इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक से जुड़े 50 हजार से अधिक खाताधारक पैसों की जमा-निकासी न होने से परेशान हैं। राखियों की बुकिंग भी बंद है। वहीं, कूरियर कंपनियों के दाम बढ़ा देने से लोग परेशान हैं।
सोनभद्र जिले में कुल 24 उप डाकघर और 132 शाखा डाकघर हैं। रॉबर्ट्सगंज में पुराना अस्पताल रोड पर एक उप मुख्य डाकघर है। वहीं रेलवे क्रासिंग के समीप पोस्ट आफिस हैं। डाकघर से रोजाना एक हजार से अधिक रजिस्टर्ड डाक की बुकिंग होती है। इसमें अकेले राबर्ट्सगंज उप डाकघर में रोजाना दो सौ रजिस्टर्ड डाक बुकिंग होती है।
वहीं राबर्ट्सगंज में अकेले दस हजार से अधिक पेमेंट बैंक में खाता धारक हैं। पूरे जिले की बात करें तो यह संख्या 50 हजार के उपर है। डाकघर में नया सर्वर लांच किया जा रहा है। इसकी टेस्टिंग की जा रही है। इस वजह से पिछले पांच दिनों से डाकघर में कोई काम नहीं हो पा रहा है। इससे सबसे अधिक परेशान राखी भेजने वाले हो रहे हैं। डाक में राखियों की बुकिंग न होने के कारण लोग निजी कोरियर कंपनी के पास पहुंच रहे हैं। कोरियर कंपनियों ने भी रक्षा बंधन को देखते हुए रेट बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन
इससे लोग परेशान हैं। नगर के विवेक पटेल राखी बुक कराने पहुंचे थे, लेकिन बुकिंग न होने से परेशान रहे। कहा कि राखी भेजना था लेकिन अब निजी कोरियर कंपनी से भेजना पड़ेगा। इसी तरह अंकित उपाध्याय ने बताया कि जरूरी कागजात जौनपुर भेजना था लेकिन सर्वर में खराबी के कारण नहीं भेज पा रहे हैं। वहीं नगर निवासी रामू ने बताया कि वह पैसे जमा कराने आया था लेकिन पैसे भी जमा नहीं हो पा रहे हैं।
वहीं अंकित तिवारी ने बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार करीब है लेकिन समय से राखी न पहुंचने पर दिक्कत होगी। कहा कि पिछले पांच दिनों से राखी बुक कराने के लिए परेशान हूं।