{"_id":"604519e7015f6f7ad656e65e","slug":"women-shut-down-two-crusher-plants-to-protest-against-pollution","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में प्रदूषण के विरोध में महिलाओं ने बंद कराए दो क्रशर प्लांट, नियमों के विपरीत हो रहा था संचालन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में प्रदूषण के विरोध में महिलाओं ने बंद कराए दो क्रशर प्लांट, नियमों के विपरीत हो रहा था संचालन
Sun, 07 Mar 2021 11:52 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
क्रशर प्लांट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले की डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बारी क्षेत्र में क्रशर प्लांटों से फैल रहे प्रदूषण से ग्रामीणों में गुस्सा है। रविवार को महिला ग्राम संगठन एवं आजीविका मिशन पोषण स्वास्थ्य से जुड़ी महिलाओं ने दो क्रशर प्लांट बंद करा दिए। महिलाओं का गुस्सा देख क्रशर प्लांटों पर काम करने वाले कर्मचारी हट गए। पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
लाठी-डंडे लेकर क्रशर प्लांटों पर पहुंचीं महिला ग्राम संगठन की महिलाओं ने नियमों के विपरीत चल रहे क्रशर प्लांटों को सील करने की मांग की। कहा कि इनके कारण क्षेत्र की जनता प्रदूषण से परेशान है। लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मकानों की छतों पर धूल की परत जम रही है। भोजन में धूल चला जाता है।
विज्ञापन
क्रशर प्लांटों पर हंगामे की सूचना मिलते ही डाला चौकी इंचार्ज एसके सोनकर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और महिलाओं को शांत कराया। आश्वासन दिया कि समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए सप्ताह भर में इसके समाधान का प्रयास किया जाएगा। विरोध करने वालों में रेशमी, रामदुलारी, गीता देवी मालती देवी सरिता देवी, महारानी देवी आदि शामिल थीं।
विज्ञापन