फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women's commission member heard the problem by putting up a chaupal

महिला आयोग की सदस्य ने चौपाल लगाकर सुनीं समस्या

Thu, 19 May 2022 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
Women's commission member heard the problem by putting up a chaupal
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के कूरा गांव में चौपाल में सुनवाई करती महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह। - फोटो : SONBHADRA
सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कूरा व मारकुंडी में बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति फेज 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह की अध्यक्षता में कूरा व मारकुंडी गांव में चौपाल लगाया गया। चौपाल में महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। आयोग की सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे वंचित लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाएं।
विज्ञापन

उन्होंने सलखन स्थित वृध्दा आश्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आश्रम में पाई गई कमियों के संबंध में संबंधित अधिकारी से आख्या तलब की। इसके बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह पुराने जिला अस्पताल स्थित प्रसवोत्तर केंद्र पहुंचीं। उन्होंने प्रसवोत्तर केंद्र की दयनीय दशा देख नाराजगी जताई। केंद्र प्रभारी को तत्काल व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। कहा कि प्रसवोत्तर केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाए। उसके बाद उन्होंने स्वधार गृह का निरीक्षण किया। महिला उत्पीड़न की घटनाओं को संज्ञान में लेकर जनसुनवाई समीक्षा बैठक की। प्राप्त प्रकरणों के संबंध में शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि को निर्देशित किया कि तत्काल कार्यवाही करते हुए जिला प्रोबेशन कार्यालय को तीन दिन के अंदर आख्या उपलब्ध कराएं। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन, महिला थाना अध्यक्ष संतु सरोज, खंड विकास अधिकारी उमेश सिंह, महिला शक्ति केंद्र से नीतू सिंह, साधना मिश्रा, सीमा द्विवेदी जिला बाल संरक्षण इकाई से शेषमणि दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed