रेणुकूट। तरंगिनी महिला मंडल की ओर से हिंडाल्को ऑडिटोरियम में धूमधाम से हरियाली तीज मनाई गई। पारंपरिक परिधान और आभूषणों से सजी महिलाओं ने गीत-संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियों से तालियां टटोरीं। इस दौरान एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। सात अलग-अलग समूहों ने गीत-संगीत और नृत्य से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में झूले की भी व्यवस्था की गई थी। महिलाओं ने सेल्फी पॉइंट एक-दूसरे के साथ सेल्फी ली। क्लब की सचिव अर्चना ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत सजीव होती है, बल्कि एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर भी मिलता है। इस अवसर पर क्लब की वरिष्ठ सदस्या मधुमिता नायक, सीमा सिंह, मीता चौरसिया आदि शामिल रहीं।