फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women danced beautifully in Dandiya dance.

Sonebhadra News: डांडिया नृत्य में खूब थिरकीं महिलाएं

Sat, 12 Oct 2024 02:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Women danced beautifully in Dandiya dance.
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में नव युवक सेना श्रीदुर्गा पूजा समिति अनपरा की ओर से डांडिया नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डांडिया नृत्य में महिलाएं और बच्चे खूब थिरके।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि परियोजना के सीजीएम इं. जेपी कटियार, ज्योतिपुंज महिला मंडल की अध्यक्ष सुमन कटियार, विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक दूधनाथ यादव, सुभद्रा यादव, उप समादेष्टा आरके शर्मा, रीना चतुर्वेदी, एजीएम (लेखा) एसपी कुशवाहा आदि ने मां दुर्गा की आरती की। इसके बाद ज्योतिपुंज महिला मंडल, प्रांजलि ग्रुप, सिल्वर स्पार्कर ग्रुप, गणपति समिति, महिला इंडिया ग्रुप की महिलाएं और बच्चों ने डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डीएवी जूनियर एवं सीनियर, सेंट फ्रांसिस, अंबेडकर शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर, संस्कार एकेडमी के बच्चों के अलावा कॉलोनी के अधिकारियों व कर्मचारियों के बच्चों ने भाग लिया। इसमें प्रथम स्थान अंबेडकर शिशु विद्या मंदिर, द्वितीय स्थान संस्कार एकेडमी लैंको एवं तृतीय स्थान अंबेडकर सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने प्राप्त किया। सभी प्रतिभागी बच्चों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। संचालन माधवेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर इं. चंद्र प्रकाश, अजय अग्रवाल, कुमार गौरव केन, किरण चौधरी, अभिलाषा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


महिषासुर मर्दन और रक्तबीज संहार की जीवंत प्रस्तुति

अनपरा। हिंडाल्को रेणुसागर के आवासीय परिसर स्थित प्रेक्षागृह में शारदीय नवरात्र के अवसर पर स्थापित दुर्गा पंडाल में दिशिता महिला मंडल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। महिषासुर मर्दन, रक्तबीज संहार की जीवंत प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। डांडिया एवं गरबा नृत्य से मां दुर्गा की आराधना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख आरपी सिंह रहे। दिशिता एवं दृष्टि महिला मंडल ने अधिकारी एवं कर्मचारियों के परिवार की महिलाओं, बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने में अहम भूमिका निभाई। संचालन चंद्रा त्रिपाठी व पूनम तिवारी ने किया। इस अवसर पर मनीष जैन संजय श्रीमाली, पंकज पांडेय, प्रणव सोनी, अनिल झा, संदीप यावले आदि मौजूद रहे।


नवमी पर भंडारे का हुआ आयोजन

अनपरा। नगर के वार्ड नंबर 12 के दो नंबर गेट स्थित अवधूत आश्रम में अघोर सेवा मंडल की ओरसे नवमी पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अवधूत भगवान राम पीजी कॉलेज अनपरा के प्राचार्य डॉ. अजय विक्रम सिंह ने मंडल की ओर से किए जा रहे सामाजिक और धार्मिक कार्यों की सराहना की। अध्यक्षता बाबा ओमजी ने की। मंडल के सचिव बृजेंद्र सिंह, राजेश श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed