फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women bikers reached Sonbhadra from Lucknow to promote tourism

पर्यटन को बढ़ावा देने लखनऊ से सोनभद्र पहुंचीं महिला बाइकर्स

Fri, 03 Jun 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Women bikers reached Sonbhadra from Lucknow to promote tourism
राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर पहुंची यूपी पर्यटन टीम की महिलाओं का स्वागत करते पूर्व जिला पंचायत सद? - फोटो : SONBHADRA
महिला सुरक्षा के संदेश और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो दिन पूर्व लखनऊ से रवाना हुआ महिला बाइकर्स का दल शुक्रवार को सोनभद्र पहुंचा। यहां बढ़ौली चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनकर के नेतृत्व में उनका स्वागत किया। सदर विधायक भूपेश चौबे ने महिला बाइकर्स से बात कर उनकी हौसलाअफजाई की। दल ने पंचमुखी पहाड़ी, फासिल्स पार्क सहित अन्य पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया।
विज्ञापन

ब्रेन चाइल्ड उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति की ओर से महिला सुरक्षा और यूपी पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का नेतृत्व कर रही महिला बाइकर्स स्वाति सिंह ने बताया कि योगी सरकार में लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहुत ही संजीदा है। लखनऊ से चलकर सोनभद्र तक आने के दौरान उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। यात्रा से पूर्व सोनभद्र को लेकर जो मन में झिझक थी वो यहां आने के बाद दूर हो गई। रास्ते में झरने, पहाड़ और खूबसूरत वादियां देखने को मिलीं। सोनभद्र पहुंचने पर यहां के लोगों का स्वागत सत्कार देखकर मन अभिभूत हो गया। ड्रीम मैंगोज की संस्थापक/निदेशक दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि यूपी टूरिज्म के सहयोग से ड्रीम मैंगोज लखनऊ से वाराणसी और फिर सोनभद्र तक महिला बाइकर्स के माध्यम से यूपी पर्यटन और महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाया गया है। पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते अभियान में सोनभद्र को शामिल किया गया है। महिला बाइकर्स स्वाति सिंह, प्रतिभा, स्वेता दुबे व समृद्धि ने कहा कि वे लोग फॉसिल पार्क और केव पेंटिंग्स को टैप करेंगे। स्वागत करने वालों में भाजपा नगर अध्यक्ष बलराम सोनी, अंकित, सुरेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed