फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman's body found hanging on tree behind house

Sonebhadra News: घर के पीछे पेड़ पर लटकता मिला महिला का शव

Mon, 08 May 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging on tree behind house
स्थानीय थाना क्षेत्र के लौबंद गांव में एक महिला का शव शनिवार की देर शाम फंदे से लटकता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के लौबंद ग्राम पंचायत निवासी बेचन खरवार की पत्नी पार्वती देवी (50) घरेलू काम निपटाने के बाद शाम को कहीं चली गई। काफी देर तक उसका कहीं पता नहीं चला। देर शाम परिजन घर के पीछे की तरफ गए तो वहां पलास के पेड़ पर रस्सी के सहारे पार्वती देवी का शव फंदे पर लटक रहा था। चीख-पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। एसआई तेरसू यादव ने बताया कि पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed