फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman threatening to implicate in false case

महिला दे रही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी

Sat, 02 Jul 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Woman threatening to implicate in false case
जिले की तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 487 मामले आए। इसमें अफसरों ने मौके पर 52 शिकायतों का समाधान किया। अन्य मामलों को संबंधित विभाग को गुणवत्तापूर्ण निवारण की हिदायत के साथ सुपुर्द कर दिया गया। डीएम चंद्रविजय सिंह ने ओबरा में शिकायतें सुनीं, जबकि सीडीओ सौरभ गंगवार घोरावल में मौजूद रहे।
विज्ञापन

सदर तहसील एडीएम नमांमि गंगे आशुतोष दुबे की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 181 मामले आए। ज्यादातर शिकायतें जमीन पर कब्जे, नापी आदि से जुड़े थे। लसड़ा के कमलेश पटेल की शिकायत थी कि जमीन की पैमाइश के लिए वह महीनों से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा। बुड़हर खुर्द के राजेंद्र प्रसाद ने घर के सामने पुराने पेड़ को कटवाने की मांग की। आशंका जताई कि आंधी में पेड़ गिरने से अनहोनी की आशंका बनी हुई है। नरोत्तमपुर के सियाराम पांडेय का कहना था कि एक महिला उनके हिस्से की जमीन में मकान बनवा रही है। विरोध कराने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। एडीएम ने पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर निस्तारण को कहा। तीन शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि पांच मामलों का निस्तारण टीम ने निरीक्षण के बाद किया। शेष 173 मामलों को संबंधित विभाग की सुपुर्दगी में दिए गए। यहां सदर एसडीएम राजेश कुमार सिंह, तहसीलदार सुनील कुमार, सीओ राजकुमार तिवारी आदि मौजूद रहे। घोरावल तहसील में सीडीओ सौरभ गंगवार ने शिकायतों की सुनवाई की। कुल 122 मामलों में से 10 का निवारण हुआ। छह मामलों को टीम ने मौके पर जाकर निस्तारित कराया। शेष 106 प्रकरण को संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच के बाद निस्तारण की हिदायत के साथ सौंपा गया। इस मौके पर एसडीएम श्याम प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। दुद्धी में एडीएम वित्त सहदेव मिश्र, एसडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्रा, तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा ने 141 शिकायतें सुनीं। मौके पर ही 10 का निवारण हुआ। पांच मामलों के लिए टीम भेजी गई।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed