फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman's body found hanging on tree

पलास के पेड़ में महिला का लटकता मिला शव

Wed, 09 Jun 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging on tree
बभनी थाना क्षेत्र के चक बगदरी सानी गांव में बुधवार के शाम को एक विवाहिता का शव पलास के पेड़ से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फूलकुंवर (30 ) पत्नी बंशलाल निवासी चक बगदरीसानी मंगलवार की शाम करीब चार बजे घर से निकली थी। जब वह रात में घर नहीं पहुंची तो उसके पति को चिंता हुई और वह खोजबीन शुरू किया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। मृतका के पति ने बताया कि बुधवार को सुबह से ही वह अपने पत्नी को खोज रहा था, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। बुधवार को करीब पांच बजे शाम को जंगल से गांव का ही बबलू नामक व्यक्ति आ रहा था उसकी नजर अचानक पलास के पेड़ पर लटकते हुए शव पर पड़ी। बबलू गांव आकर लोगों को इसकी जानकारी दिया। जानकारी मिलते ही गांव के कुछ लोग व बंशलाल वहा पहुंचे तो परास के पेड़ से लटकता हुआ शव फूलकुंवर का ही था। शव देखते ही पति दहाड़ मारकर रोना शुरू कर दिया। घटना की सूचना बभनी पुलिस को दिया गया। सूचना मिलते ही बभनी थाने के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये और पेड़ पर लटकते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed