फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman's body found hanging from the noose, case on four including husband

घर में फंदे से लटकता मिला महिला का शव, पति समेत चार पर केस

Sun, 23 May 2021 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from the noose, case on four including husband
रैपूरा गांव में रविवार की सुबह एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। मामले में मायके पक्ष के लोगों ने दहेज में बाइक और अंगूठी नहीं देने पर ससुरालियों पर हत्या का लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता की शादी अभी 11 माह पहले ही हुई थी।
विज्ञापन

रेणुकूट पुलिस चौकी क्षेत्र के कुंवारी गांव निवासी कांता प्रसाद की पुत्री पुष्पा (20) की शादी बीते वर्ष जून में शाहगंज थाना क्षेत्र के रैपूरा गांव निवासी विकास से हुई थी। होली के पहले पुष्पा मायके गई थी। होली के बाद वह ससुराल आई थी। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि पुष्पा का शव कोठे (कच्चे घर की छत) पर बड़ेर के सहारे लटकता मिला है। इसकी सूचना पुष्पा के मायके पक्ष को भी दे दी गई। ससुराल के लोगों ने मामले को आत्महत्या बताया लेकिन पुष्पा के पिता कांता प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पचास हजार रुपये नकद और बाइक, अंगूठी दहेज में देने की बात हुई थी। शादी के समय बाइक और अंगूठी का इंतजाम नहीं हो सका। उसी को लेकर ससुराल वाले उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। कुछ दिन पहले विवाद हुआ था तो समझौते की भी बात सामने आई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति विकास, ससुर छोटेलाल, सास पानकंवर और जेठ सुनील वर्मा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी शेषनाथ पाल ने कहा केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed