फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman riding bike dies after being hit by car, son and daughter-in-law injured

Sonebhadra News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा-बहू घायल

Fri, 01 Mar 2024 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Woman riding bike dies after being hit by car, son and daughter-in-law injured
करमा। स्थानीय कस्बा स्थित पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार को कार की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में बेटा-बहू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद भाग रही कार को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

करमा थाना क्षेत्र के धौरहरा निवासी संतोष यादव अपनी मां कुमारी देवी (52) और पत्नी कौशल्या को बाइक पर बैठाकर वाराणसी दवा कराने जा रहे थे। बाइक में पेट्रोल लेने के लिए वह थाने के समीप दूसरी पटरी पर स्थित पेट्रोल पंप की ओर मुड़े कि इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। उनके सिर व हाथ-पैर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने कुमारी देवी (52) को मृत घोषित कर दिया। वहीं संतोष (32) और उसकी पत्नी कौशल्या देवी (30) का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। करमा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया। एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि कार को थाने में खड़ा करा दिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed