फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman raped on the pretext of extortion, Ojha arrested

झाड़-फूंक के बहाने महिला से दुष्कर्म, ओझा गिरफ्तार

Fri, 10 Jun 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Woman raped on the pretext of extortion, Ojha arrested
झाड़-फूंक के दौरान एक ओझा ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ओझा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली वादिनी ने तहरीर देकर अवगत कराई है कि आठ मई को उसके ससुर के गुरुबाबा और उनके साथ एक व्यक्ति घर पर आए थे। उन्होंने कहा कि तुम्हारे घर पर भूत बाधा है। इसके बाद उसने उसके सिर पर फूल घूमाकर पति को दिया कि जाओ नदी में गाड़कर आओ। उसके कहने पर उसके पति फूल लेकर नदी में चले गए। ओझा ने बच्चों को पांच-पांच रुपये देकर दुकान भेज दिया। इसके बाद घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसी समय उसके पति पहुंच गए और बाबा की करतूत को देख लिया। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने के बाद भी ओझा नहीं माना। कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि आरोपी रमाशंकर को पकड़ कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed