{"_id":"6253cb334e0e4a4b3e393851","slug":"woman-murdered-by-beating-her-head-in-obra-sonebhadra-dead-body-found-behind-ramlila-stage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: सिर कूंचकर महिला की हत्या, रामलीला मंच के पीछे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: सिर कूंचकर महिला की हत्या, रामलीला मंच के पीछे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 11 Apr 2022 12:01 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:01 PM IST
सार
ओबरा सेक्टर चार मलिन बस्ती निवासी रामदुलारे की पत्नी आशा (55) रविवार रात से लापता थी। सोमवार सुबह उसका शव श्रीराम मंदिर परिसर स्थित रामलीला मंच के पीछे मिला। सिर कूंचकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
ओबरा श्रीराम मंदिर परिसर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले के ओबरा स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में सोमवार सुबह महिला की खून से सनी लाश मिली। महिला के सिर को किसी वजनी वस्तु से कूंच दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
नगर के सेक्टर चार मलिन बस्ती निवासी रामदुलारे की पत्नी आशा देवी (55) रविवार की रात करीब 10 बजे घर से निकली थी। इसके बाद से ही उसका कहीं पता नहीं था। सोमवार सुबह श्रीराम मंदिर परिसर में रामलीला मंच के पीछे महिला की लाश पड़ी थी। उसके सिर पर गहरे चोट थे। काफी मात्रा में खून आसपास बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों को अवगत कराया। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि महिला के पति बिजली विभाग में काम करते थे। शव के पास से कुछ नशीली दवाएं भी मिली हैं। सिर पर गहरे चोट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि सिर कूंचकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कुछ स्पष्ट हो पाएगा। विभिन्न पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन