फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman killed in ghost spree in sonbhadra

सोनभद्रः भूत-प्रेत के चक्कर में भतीजे ने कुल्हाड़ी से वार कर बड़ी मां को उतारा मौत के घाट

Sun, 31 May 2020 09:09 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: विचित्र सिंह Updated Sun, 31 May 2020 09:09 AM IST
विज्ञापन
Woman killed in ghost spree in sonbhadra
प्रतिकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में शनिवार की रात में भूत-प्रेत के चक्कर में भतीजे ने अपनी बड़ी मां को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

विज्ञापन

शनिवार को भतीजे ने बड़ी मां(ताई) बसन्ती देवी(50) को कुल्हाड़ी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया और काम करने चला गया। आंशका थी कि वह जादू-टोना और भूत-प्रेत करती थी। जिससे पूरा परिवार हैरान परेशान था।
विज्ञापन



कुछ दिनों पहले पिता की मौत हो गई। मां भी चारपाई पर है। शनिवार की दोपहर रामजीत पुत्र स्व जोखन गोंड ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। वह भू- प्रेत के चक्कर मे परेशान था। पुलिस को पूछताछ के दौरान रामजीत ने बताया कि मेरा पूरा परिवार हमेशा परेशान रहता था। डेढ़ महीने पहले उसके पिता की मौत हो गई और अब मां चारपाई पर है। उसका आरोप है कि मृतका जादू-टोना कर परिवार के लोगों को परेशान कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी का कहना था कि अभी पिता के मौत को भूला नहीं पाया था कि मां की तबीयत खराब हो गई। जब मेरे परिवार पर आफत आती तो मेरी मां ठहाके लगाती थी। मुझसे यह देखा नहीं गया और अपनी बड़ी मां की हत्या कर दिया। बसंती देवी अपने पति से अलग रहती थी। पुलिस को रात में करीब पौने नौ बजे मृतका के पति रनशाय ने सूचना दी।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार पाल फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी दुद्धी संजय कुमार वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच कर मुआयना किया। प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed