{"_id":"61dd8172653a7b142e760ff1","slug":"woman-fell-into-well-with-innocent-in-dense-fog-child-died-sonbhadra-news-vns632914565","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में हादसा: घने कोहरे के कारण मासूम के साथ कुएं में गिरी महिला, बच्चे की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में हादसा: घने कोहरे के कारण मासूम के साथ कुएं में गिरी महिला, बच्चे की मौत
Tue, 11 Jan 2022 06:39 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 06:39 PM IST
सार
सीएचसी तियरा में महिला का उपचार चल रहा है। डॉक्टर ने उसकी हालत में सुधार बताया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
विस्तार
सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के बरकोनिया गांव में मंगलवार की भोर में कोहरे के कारण एक विवाहिता अपने मासूम बच्चे के साथ कुएं में गिर गई। पानी में डूबने से दो वर्षीय बेटे की मौत हो गई जबकि मां को गंभीर हाल में सीएचसी तियरा में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मंगलवार की भोर में करीब पांच बजे बरकोनिया गांव निवासी शांति (26) अपने दो वर्षीय बेटे आर्यन के साथ खेत में जा रही थी। घना कोहरा होने के कारण मां-बेटे घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में गिर गए। मां-बेटे की चीख-पुकार सुनकर उनके घर के सदस्यों के अलावा आसपास के काफी लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
घटना की खबर पाकर थानाध्यक्ष अरविंद गुप्ता भी पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों ने दोनों को कुएं से बाहर निकाला लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। सीएचसी तियरा में महिला का उपचार चल रहा है। डॉक्टर ने उसकी हालत में सुधार बताया है। कहा कि बालक का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन