{"_id":"60aa5c978ebc3e43ab08c048","slug":"woman-fell-from-moving-bike-death-sonbhadra-news-vns5908934173","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में जा रही चलती बाइक से गिरी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में जा रही चलती बाइक से गिरी महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के खड़देउर गांव में रविवार को चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत घोषित कर दिया गया। महिला अपने भतीजे के साथ महांव गांव में शादी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बाइक से जा रही थी।
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के भुसौलिया गांव निवासी मुन्नी देवी (50) पत्नी राजकुमार गोंड़ रविवार को अपने भतीजे विकास गोंड़ के साथ बाइक से घोरावल के महांव गांव में शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। विकास ने बताया कि वह बड़ी मां मुन्नी देवी को बाइक पर पीछे बैठाकर शादी में शामिल होने महांव जा रहा था। बड़ी मां हाथ में विवाह का शगुन भरा डिब्बा व साड़ी लेकर बैठी थी। करीब दो बजे खड़देउर गांव में संतुलन बिगड़ने से वह चलती बाइक से गिर कर घायल हो गईं। किसी ग्रामीण की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से बड़ी मां को घोरावल सीएचसी ले गया लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। घोरावल सीएचसी में उनको मृत घोषित कर दिया गया। इस संबंध में घोरावल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।