फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman falls after bike jumps on breaker and crushed to death by truck in sonbhadra

Sonbhadra: ब्रेकर पर बाइक उछलने से महिला गिरी, ट्रक से कुचलकर मौत, चोपन वैष्णो देवी मंदिर के पास हादसा

Sun, 12 Feb 2023 04:32 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 12 Feb 2023 04:32 PM IST
सार

सोनभद्र के चोपन स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर के समीप ब्रेकर पर बाइक उछलने से महिला नीचे गिर गई। पीछे से आ रहे ट्रक ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई है।

विज्ञापन
Woman falls after bike jumps on breaker and crushed to death by truck in sonbhadra
सांकेतिक फोटो

विस्तार

सोनभद्र के चोपन स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर के समीप ब्रेकर पर बाइक उछलने से महिला नीचे गिर गई। पीछे से आ रहे ट्रक ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई है। हादसा रविवार अलसुबह हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं बाइक सवार दो अन्य घायलों का उपचार कराया गया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सुमित्रा (55) पत्नी राजेन्द्र निवासी बैरिहवां टोला सलखन अपने नाती ऋषि (12) पुत्र जितेन्द्र निवासी तेलगुड़वा को अपने पड़ोसी सरोज के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रही थी। रविवार अलसुबह बाइक सवार जैसे ही वैष्णो देवी मंदिर के पास पहुंचे यहां बने ब्रेकर पर बाइक फिसल गई।

विज्ञापन

बाइक चला रहा युवक मौके से फरार

महिला के गिरते ही उसी वक्त पीछे से आ रहे ट्रक आ गया। ट्रक से कुचलकर महिला की मौत हो गई। घटना के बाद बाइक चला रहा सरोज मौके से बाइक लेकर फरार हो गया। वहीं मृतका का नाती ऋषि ने वैष्णो मंदिर से पैदल चल कर रोते हुए अपनी बुआ के घर पटवध पहुंचा और घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर घटनास्थल पर जब डाला पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शिनाख्त करने वाला मौके पर कोई मौजूद नही मिला। दो घंटे बाद जरूरी कार्रवाई करते हुए शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया। इसके बाद परिजन डाला चौकी पहुंच कर घटनाक्रम की जानकारी दिए। इसके बाद शव की शिनाख्त हुई। 

पुत्र की शादी से पहले मां की मौत से पसरा मातम

वैष्णो देवी मंदिर के पास ट्रक से कुचलकर सुमित्रा की मौत से पुत्र के शादी की खुशी गम में बदल गई। मृतका के पुत्र अनिल का रविवार को मिर्जापुर में होने वाली सामूहिक विवाह में शादी होनी थी। शादी में शिरकत करने के लिए तेलगुडवा से नाती व अन्य रिश्तेदारों को उसी बाइक से ले जाया जा रहा था कि उसी दौरान घटना घट गई। महिला की मौत होने की वजह से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed