फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman dies after hit by train in sonebhadra family angry over dead body removed without any information

सोनभद्र: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, बिना सूचना दिए शव हटाने पर भड़के परिजन

Mon, 27 Dec 2021 12:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 27 Dec 2021 12:09 PM IST
सार

एनटीपीसी रिहंद के एलसी गेट के पास रेलवे ट्रैक के किनारे  38 वर्षीय महिला का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस पर बिना सूचना दिए शव हटाने पर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया।

विज्ञापन
Woman dies after hit by train in sonebhadra family angry over dead body removed without any information
घटनास्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के सिरसोती ग्राम सभा में सोमवार को संदिग्ध हाल में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस पर बिना सूचना दिए शव हटाने पर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। कुछ देर तक रेल पटरी पर बैठ गए। इससे ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ। 

विज्ञापन


सिरसोती गांव निवासी देवचंद्र जायसवाल के परिवार के लोग रविवार रात खाना खाने के बाद सो गए। पत्नी शांति देवी भी कमरे में सोई थी। सुबह एनटीपीसी रिहंद के एलसी गेट के पास शांति (38) का शव रेलवे ट्रैक के किनारे पाया गया। वह रेलवे लाइन तक कैसे पहुंची, स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन


सुबह तीन बजे ट्रेन गुजरी तो लाइन था साफ
गेटमैन निशार शेख और लाल बहादुर ने बताया कि सुबह तीन बजे सिंगरौली से कोयला लेकर मालगाड़ी पहुंची तो गेट बंद करते हुए ट्रेन को आगे रवाना किया गया था। तब लाइन साफ था, उसके आसपास कोई नहीं था। करीब 15 मिनट में ट्रेन गुजरने के बाद महिला की लाश देखी गई। गेटमैन ने इसकी सूचना सीआईएसएफ कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः मिर्जापुर में बालिका की संदिग्ध हालात में मौत: घर के पास ही मिला शव, परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का लगाया आरोप

मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। सूचना पाकर महिला के परिजन भी मौके पर पहुंचे। महिला के पति व ससुर दीनदयाल ने पुलिस पर बिना सूचना दिए शव को हटाने पर नाराजगी जताते हुए रेलवे ट्रैक पर ही बैठ गए। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह ने बताया कि प्रथम  दृष्टया मामला दुर्घटना का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed