फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman dies after delivery, uproar

प्रसव के बाद महिला की मौत, हंगामा

Tue, 15 Feb 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after delivery, uproar
सोनभद्र। जिला अस्पताल में स्थित 100 बेड के जच्चा बच्चा अस्पताल में सोमवार को प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। रात में बीएचयू ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद मंगलवार की अलसुबह परिवार के लोग शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। स्वास्थ्य कर्मियों ने मेमो के जरिये घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर 12 बजे के बाद सदर कोतवाली क्षेत्र के करारी गांव निवासी गायत्री (38) को लेकर उसके परिवार के लोग जिला अस्पताल परिसर स्थित जच्चा बच्चा अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर गायत्री के बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। रात करीब 11 बजे स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रसूता को बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस से उसे भोर में लेकर परिवार के लोग बीएचयू पहुंचे जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग शब को लेकर वापस जिला अस्पताल पहुंच गए। स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। अस्पताल कर्मियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया। घटना की सूचना पुलिस को दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि उन्हें हंगामे की सूचना नहीं मिली है। अस्पताल के मैनेजर प्रवीण मिश्रा का कहना है कि गायत्री को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। आपरेशन कर प्रसव कराया गया। शाम सात बजे ज्यादा हालत बिगड़ने पर उसे बीएचयू रेफर किया गया था। वहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि नवजात शिशु का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed