फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman dies after delivery in Sonbhadra district hospital family members create ruckus for  doctor negligence

सोनभद्र: जिला अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 20 Feb 2022 03:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 20 Feb 2022 03:31 PM IST
सार

सोनभद्र के धरनीपुर गांव निवासी अंजू (21)  प्रसव के लिए 100 बेड की जच्चा बच्चा अस्पताल में भर्ती हुई थी। रविवार को डॉक्टर ने अंजू को बीएचयू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहं रास्ते में उसकी मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Woman dies after delivery in Sonbhadra district hospital family members create ruckus for  doctor negligence
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिला अस्पताल में स्थित में रविवार को एक प्रसूता की हालत खराब हो गई। घर वाले उसे बीएचयू लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो परिजनों ने विरोध किया। कहा कि डॉक्टर की लापरवाही से मौत हुई है, इसलिए करवाई करें।

विज्ञापन


कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के मुताबिक 18 फरवरी को सदर कोतवाली क्षेत्र के धरनीपुर गांव निवासी विवेक मौर्य की पत्नी अंजू (21)  प्रसव के लिए 100 बेड की जच्चा बच्चा अस्पताल में भर्ती हुई थी।
विज्ञापन


शनिवार को अंजू ने बच्चे को जन्म दिया। रविवार की सुबह 8:30 बजे उसकी तबीयत खराब हो गई। यह देख डॉक्टर ने अंजू को बीएचयू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उरमौरा गांव के समीप उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग शव को लेकर घर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो परिवार के लोगों ने शव ले जाने से रोक दिया। उनका कहना था कि डॉक्टर की लापरवाही से अंजू की मौत हुई है। जब तक डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक शव को नहीं ले जाने दिया जाएगा।

उधर कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। सदर तहसीलदार बृजेश वर्मा की देखरेख में पुलिस शव का पंचनामा कर रही है। कैमरे की नजर में शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी है। पीएम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नवजात का इलाज चल रहा है। मृतका के पति विवेक ने बताया कि वर्ष 2019 में शादी हुई थी।
पढ़ेंः सिंदूरदान के समय दूल्हे को आई मिर्गी, बरातियों को घंटों बनाया बंधक, जानिए फिर क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed