{"_id":"621138f4a26c6d50bf2fa1c0","slug":"at-the-time-of-vermilion-in-sonbhadra-the-groom-got-epilepsy-the-wedding-brides-were-held-hostage-for-hours","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: सिंदूरदान के समय दूल्हे को आई मिर्गी, बरातियों को घंटों बनाया बंधक, जानिए फिर क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: सिंदूरदान के समय दूल्हे को आई मिर्गी, बरातियों को घंटों बनाया बंधक, जानिए फिर क्या हुआ
Sun, 20 Feb 2022 12:07 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:07 AM IST
सार
शादी से पहले दूल्हे की बीमारी के बारे में दुल्हन पक्ष को कोई जानकारी नहीं दी गई थी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच घंटों पंचायत चली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी के रंग में उस समय भंग पड़ गया जब सिंदूरदान के वक्त दूल्हा मंडप में ही मिर्गी आने से गश खाकर गिर पड़ा। इससे मंडप में खलबली मच गई। दुल्हन पक्ष के लोगों को बीमारी का पता चला तो उन्होंने शादी से इनकार करते हुए बरातियों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
घंटों चली पंचायत के बाद शादी का सभी खर्च वहन करने की सहमति पर उन्हें मुक्त किया गया। मामला सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव में शुक्रवार की रात कानपुर से एक बरात आई थी। घरातियों ने उनका खूब स्वागत सत्कार किया। द्वार पूजा और जयमाल के बाद आंगन में विवाह की रस्में शुरू हो गईं।
विज्ञापन
शनिवार की भोर में सिंदूरदान की तैयारी चल रही थी तभी अचानक दूल्हा गश खाकर गिर पड़ा। कन्या पक्ष के लोग सकते में आ गए। बाद में छानबीन हुई तो पता चला कि दूल्हे को मिर्गी है। यह सुनते ही कन्या पक्ष के लोग भड़क उठे। शादी रोकते हुए बरातियों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
उनका आरोप था कि शादी से पूर्व में दूल्हे की बीमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। दोनों पक्षों के बीच घंटों पंचायत चली। शनिवार की देर शाम दूल्हा पक्ष की ओर से शादी का पूरा खर्च वहन करने की सहमति के बाद उन्हें जाने दिया गया।