फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Woman attacked with sharp weapon, serious

धारदार हथियार से महिला पर हमला, गंभीर

Mon, 27 Jun 2022 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Woman attacked with sharp weapon, serious
सदर कोतवाली क्षेत्र के सहिजन गांव में रविवार की रात पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मनबढ़ों के हमले में महिला, उसकी बेटियां और बेटा घायल हो गए। महिला पर धारदार हथियार से पेट में वार किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से सीमांती, उसकी बेटी आंचल, कोमल और बेटे आकाश को पिटाई कर दी। इस दौरान एक युवक ने धारदार हथियार से सीमांती के पेट में वार कर घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो पिटाई करने वाले धमकी देते हुए चले गए। उधर घटना की जानकारी होने पर फोर्स के साथ पुलिस चौकी लोढ़ी प्रभारी विनय सिंह मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। चौकी इंचार्ज ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की खोजबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed